डोडी गांव में पद दंगल आज
नैनवां| डोडीगांव में लगे दो दिवसीय बगरूवाले बाबा के मेले में शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह से शाम पांच बजे तक मीणा पद दंगल कार्यक्रम होगा। सरपंच शांतिलाल मीणा ने बताया कि पद दंगल सपोटरा की सावित्री मीणा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि एक्सईएन गोपा मीणा अध्यक्षता डोडी सीनियर सैकंडरी स्कूल प्रधानाचार्य भगवती मीणा करेंगे।