पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केबल के लिए खुदाई करते पाइप लाइन टूटी, दूसरे दिन भी पानी नहीं

केबल के लिए खुदाई करते पाइप लाइन टूटी, दूसरे दिन भी पानी नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलकी ओर से तहसील कार्यालय के लिए डाली जा रही ओएफसी की खुदाई करते समय जलदाय विभाग की पाइप लाइन टूट गई। इसके कारण देईपोल बागर में स्थित जलदाय विभाग की टंकी खाली रह गई। इसके कारण इससे होने वाली नलों में जलापूर्ति गुरुवार को नहीं हो सकी। बीएसएनएल द्वारा तहसील कार्यालय में ओएफसी पहुंचाने के लिए बुधवार शाम को जलदाय विभाग की पाइप लाइन तहसील कार्यालय के पास टूट गई। इस लाइन से देईपोल बागर में स्थित टंकी में पानी भरा जाता है।

बुधवार रात डेढ़ घंटे इस टंकी को पानी से भरने में लगे तो एक घंटे का पानी टूटी पाइप लाइन से व्यर्थ बह गया और सूचना मिलने पर पानी भरना बंद किया तब तक काफी पानी व्यर्थ बह चुका था। लाइन टूटने से टंकी खाली रह गई। नतीजन गुरुवार को इस टंकी से देईपोल, रैगर मोहल्ला, खानपोल, शिवपुरी कॉलोनी, भवानी नगर में जलापूर्ति नहीं हो सकी। जलदाय विभाग जेईएन अर्चना सैनी ने बताया कि बीएसएनएल लाइन का काम कर रहे श्रमिकों की लाइन के बारे में खुदाई से पूर्व ही बता दिया था। फिर भी खुदाई में सावधानी नहीं बरती और खुदाई के दौरान लाइन तोड़ दी। इसके कारण देईपोल टंकी खाली रह गई और गुरुवार को इससे होने वाली सप्लाई नहीं हो सकी।

नैनवां। टूटी पाइप लाइन की मरम्मत करते जलदाय कर्मी।

खबरें और भी हैं...