नैनवां:चाेरी की बाइक बरामद, 1 को पकड़ा
नैनवां|शहर केदुगारी रोड पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने कोटा नयापुरा से चुराई एक बाइक के साथ आरोपी बांसी निवासी रमेश खटाणा को गिरफ्तार किया है। सीआई रामानंद यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर को एसआई मुन्नाअली पुलिस कांस्टेबल राहुल शर्मा, राजेंद्र तोगड़ा, राजेंद्र चौधरी गश्त के दौरान दुगारी रोड पर नाकेबंदी कर रहे थे। इसी समय एक बिना नंबर वाली बाइक ले जा रहे एक युवक को रोका तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। इस पर उसको पकड़कर नाम, पते पूछे तो इसने बांसी निवासी रमेश खटाणा बताया। इसके पास से बरामद बाइक कोटा नयापुरा से चोरी होना पाया गया।