2 शावकों के साथ नजर आया एक वन्यजीव
नैनवां| समीधीसे दो किमी दूर बटावती रोड पर सोमवार शाम को एक वन्यजीव दो शवकों के साथ दिखाई देने का मामला सामने आया है। समीधी निवासी आशाराम मीणा ने बताया कि बटावती रोड पर समीधी से दो किमी दूर समीधी माल में दो भाइयों सत्यनारायण शंकरलाल ने सोमवार शाम छह बजे एक वन्यजीव को दो शावकों के साथ देखा। सूचना रेंजर संजीव गौतम मंगलवार को वनकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से लौटकर रेंजर गौतम ने बताया कि वन्यजीव के पगमार्क देखने काे नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया वन्यजीव जरख होने की संभावना की है। इस क्षेत्र में कभी भी पेंथर का मुमेंट नहीं रहा है। जहां वन्यजीव दिखाई दिया वह क्षेत्र इंद्रगढ़ रेंज में आता है।