शिशु स्वास्थ्य दिवस पर होगी प्रश्नोत्तरी
नैनवां| देईसामुदायिक अस्पताल पर बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस पर पांच वर्षीय बालकों का स्वास्थ्य जांचा जाएगा। साथ ही शिशुओं की माताओं से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कर पुरस्कार वितरण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दवा दी जाएगी। यह जानकारी बीसीएमएचओ डॉ. विनीत गुप्ता ने दी।