अभद्रता पर परीक्षक के खिलाफ केस दर्ज
नैनवां|शहर केसीनियर सैकण्डरी स्कूल की छात्राओं के साथ परीक्षक द्वारा अभद्रता करने का मामला सामना आया है। नैनवां थाना सीआई रामानंद यादव ने बताया की 4 फरवरी को सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्राओं की भूगोल की प्रयोगिक परीक्षा लेने के लिए आए परीक्षक के खिलाफ 3 छात्राओं के अभिभावकों और प्रिंसिपल ने अभद्रता करने का मामला दर्ज करवाया है। छात्राओं ने पुलिस को बताया की परीक्षक ने उनसे अभद्र प्रश्न पूछे और गलत तरह से टच भी किया। मामले में नैनवां थाना पुलिस ने झालावाड़ से आये परीक्षक बकानी खुर्द निवासी कुंज बिहारी आजंना के खिलाफ धारा 354 पोस्को एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।