पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोदाम और दुकानों पर छापा 1081 किलो पॉलीथिन जब्त

गोदाम और दुकानों पर छापा 1081 किलो पॉलीथिन जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरके आदेश पर नगर पालिका ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 1081 किलो पॉलीथिन केरी बैग जब्त किए। पालिका की टीम ने दुकानों और गोदामों पर छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में अवैध रूप से पॉलीथिन मिली।

पालिका के कार्यवाहक ईओ बीएल सैनी, सफाई निरीक्षक केसरलाल वर्मा, भूमि शाखा प्रभारी शरीफ मोहम्मद, गणेशसिंह सफाई कर्मियों के साथ कार्रवाई करने गए। देईपोल से उनियारा रोड तक सात दुकानों से 26 किलो 800 ग्राम पॉलीथिन की थैलियां जब्त कीं। इसके बाद एक गोदाम पर पहुंचे, जहां से 10 नग में 251 किलो पॉलीथिन की थैली बरामद की गई।

व्यापारीबाहर था, मुनीम ने ताला खोलने से मना करा तो तोड़ दिया

एकमकान में व्यापारी राजेंद्र कुमार जैन ने बना रखे गोदाम में भी पॉलीथिन बैग होने की जानकारी मिली। इस पर व्यापारी को तलाश किया तो उसके नैनवां से बाहर होना बताया। उसके मुनीम को बुलाया, लेकिन मुनीम ने गोदाम का ताला खोलने से मना कर दिया। इस पर तहसीलदार शिवजीलाल यादव, सीआई रामानंद यादव एसआई मुन्ना अली मौके पर पहुंचे। इनकी उपस्थिति में गोदाम का ताला तुड़वा गया तो गोदाम से 42 नग पॉलीथिन केरी बैग मिले। इनको तुलवाया तो इनका वजन 814 किलो आया। इनको जब्त करने की कार्रवाई की गई। ईओ सैनी ने बताया कि 7 दुकानों दो गोदामों से 1081 किलो से अधिक पॉलीथिन केरी बैग बरामद किए है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को प्रस्तुत कर दी गई है।

नैनवां. जब्त पॉलीथिन के साथ मौजूद अधिकारी और पालिका टीम सदस्य।

नैनवां। पॉलीथिन बरामदगी के लिए गोदाम का ताला तोड़ता पालिका का कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...