भजनों में गाई शनि भगवान की महिमा
नारलाई | कस्बेमें स्थित शनिचरण मंदिर के प्रांगण में शनिवार की रात्रि को एक शाम शनिचरण के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। भजन संध्या का आगाज किशोर राव ने गुरु वंदना से किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।