जल स्वावलंबन योजना में कृषि विभाग 30.16 लाख के कार्य करेगा
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना के तहत पंचायत समिति की सात ग्राम पंचायतों के चौदह गांवों में कृषि विभाग द्वारा 30.16 लाख रुपए के कार्य कराए जाएंगे, जिससे इन गांवों के किसानों को कृषि क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति की सात ग्राम पंचायत दुदापुरा,देसूरी,केसूली,माडपुर,नारलाई,आना,सुमेर के 14 गांव सोनाणा, सारंगवास, शोभावास, देसूरी,वीरपुरा रेबारियान, केसूली,माडपुर, लाम्पी,अटाटिया,नारलाई,अणेवा,सुमेर,तिखि,आना को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना से जोड़ा गया है। जिसके तहत विभिन्न विभागों द्वारा इन गांवों में जल स्वावलंबन को लेकर कार्य किए जाएंगे। इस योजना में कृषि विभाग के शामिल होने के कारण इन गांवों में विभाग के विभिन्न कार्य करवाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया। जिसके तहत इन 14 गांवों में विभाग द्वारा 30.16 लाख के कार्य कराए जाएंगे, जिससे इन गांवों के किसानों को इसका फायदा होगा और फसलों की अच्छी पैदावार होने से उनको आर्थिक लाभ होगा।
कृषि विभाग के प्रोजेक्ट से किसानों काे होगा फायदा
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना के तहत 14 गांवों में कृषि विभाग द्वारा 30.16 लाख के कार्य किए जाएंगे,जिसमें फव्वारा संयंत्र,बगीचा निर्माण,ड्रीप संयंत्र सहित अन्य कार्य होने से इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा।
योजनाके तहत 14 गांवों में खर्च होगी प्रोजेक्ट राशि
^मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना के तहत विभाग द्वारा 30.16 लाख का प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत इन गांवों में कृषि क्षेत्र के कार्य किए जाएंगे। -शंकरलाल मेघवाल, सहायक कृषि अधिकारी, देसूरी
कृषि विभाग यह कार्य कराएगा
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना के तहत देसूरी सहायक कृषि विभाग की ओर से चौदह गांवों में बगीचा,पाइप लाइन,फव्वारा संयंत्र,जल हौज,ड्रीप संयंत्र,खेत तलाई जैसे कार्य किए जाएंगे। इसको लेकर किसानों की सूची विभाग द्वारा तैयार की गई है। उनको इसका लाभ मिलेगा।
कृषिविभाग 30.16 लाख रुपए इन कार्य पर करेगा खर्च
मुख्यमंत्रीजल स्ववालंबन योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा 30.16 लाख का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिसके तहत बगीचा निर्माण 10 राशि 5.50 लाख,पाइप लाइन 12490 मीटर राशि 10.16 लाख,फव्वारा सयंत्र 10 और 2.40 लाख,जल हौज 2 और 4.50 लाख ड्रीप संयंत्र 10 और राशि 5.00 लाख,खेत तलाई 2 राशि2.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
देसूरी. कृषि विभाग द्वारा इन खेतों में करवाए जाएंगे 30.16 लाख के कार्य।