पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकांग्रेस कमेटी देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य की भाजपा सरकार के एक साल के कुशासन के खिलाफ शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता देहात अध्यक्ष नाथूराम सिनोदिया के नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। समाज के हर वर्ग में आक्रोश है। महंगाई, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपराध एवं अराजकता के कारण लोगों में असंतोष एवं हताशा है। इसको लेकर शनिवार सुबह 11 बजे डाकबंगले पर कांग्रेसी एकत्रित होंगे। वहां से सभी जुलूस के रूप में भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रघु शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस प्रदर्शन में कमेटी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, पार्षद, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और सभी कांग्रेसजन शामिल होंगे।