पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात माह बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा

सात माह बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सावर| गढ़में स्थित भगवान चारभुजा नाथ के मंदिर से सात माह पूर्व हुई 16 लाख रुपए की चोरी का पुलिस प्रशासन ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों आक्रोश व्यक्त है। इस पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा नहीं किया तो वह पुन: उन्हें आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी ग्रामीणों ने इस चोरी के खुलासे कि मांग को लेकर सावर बंद करवाया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ ने नसीराबाद डीएसपी को जांच सौंपी और उनके नेतृत्व मे 15 जनों की टीम गठित कर मंदिर चोरी के मामले को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। मगर सात माह बाद भी प्रशासन जांच अधिकारी ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया। इससे ग्रामीणों में फिर आक्रोश फैलता जा रहा है।