छह हजार लोगों ने पिया काढ़ा
नगरमें तीसरे दिन शनिवार को 6000 नागरिकों ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए निजी और सरकारी आयुर्वेदिक औषधालयों में काढ़े का सेवन किया। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी योगेश चंद्र जोशी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शनिवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 2230 नागरिकों महिलाओं बच्चों ने आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया। प्रभारी जोशी के अनुसार चिकित्सक घनश्याम मीणा और कर्मचारियों संदीप तिवाड़ी, दीपिका शंभू और पूजा सैन के सहयोग से काढ़ा वितरण किया। इसी प्रकार मुख्य बाजार स्थित परमार्थ वैश्य औषधालय में शनिवार को तीसरे 3860 लोगों ने काढ़े का सेवन किया। महामंत्री राजेंद्र मुणोत, उपाध्यक्ष अरूण ऐरन और वैद्य दिवाकर शर्मा ने काढ़े का वितरण शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू किया जो 4 बजे तक वितरित किया गया। मुणोत के अनुसार काढ़ा वितरण में सीताराम अनिल गर्ग, भगवान दास आदि का सहयोग रहा। इसी प्रकार जन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चंद गदिया ने बताया कि रविवार को रामसर में सुबह 11 बजे से माहेश्वरी भवन में आयुर्वेदिक औषधालय द्वारा काढ़ा वितरण किया जाएगा।