- Hindi News
- छावनी वैरिड बोर्ड की बैठक में व्यय स्वीकृति के निर्णय
छावनी वैरिड बोर्ड की बैठक में व्यय स्वीकृति के निर्णय
नसीराबाद| छावनीवैरिड बोर्ड की बैठक बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अनिमेष गांगुली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। छावनी अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार बैठक मेंं छावनी ओवरहैड टैंक से पंप हाऊस तक डाली जाने वाली राइसिंग पाइप लाइन का प्रस्ताव पूना भेजने, माह अक्टूबर नवंबर के मरम्मत एवं रखरखाव के खातों को स्वीकृत करने, बालिका स्कूल में विधायक कोष से दो कमरे बनवाने की एनओसी जारी करने, छावनी चुनावों में स्टेशनरी, प्रिंटिंग आदि के व्यय को पास करने, कार्यालय में हुए नेटवर्किंग के व्ययों की स्वीकृति का निर्णय, टैक्स एंड ट्रेड के बिल जारी करने और दो मकानों की लीज डिटरमिनेशन करने का निर्णय किया गया।