पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक चालक के खिलाफ केस

ट्रक चालक के खिलाफ केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| सदरथाना पुलिस ने ट्रेलर मालिक की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ मुकदमा किया। इस्तगासे के द्वारा दर्ज मामले में ट्रेलर मालिक जसराज पुत्र रामदयाल ने बताया कि उसके ट्रेलर पर बांदनवाड़ा निवासी गणपत पुत्र हरि जाट चालक का कार्य करता है। चालक गणपत 8 दिसंबर को अहमदाबाद से बैतूल का माल भरकर आया था और ट्रेलर का लवेरा पेट्रोल पंप पर खड़ा कर उसके पास आया और कहा कि ट्रेलर में 50 लीटर डीजल है तथा बैतूल जाने के लिए 30 हजार के डीजल की आवश्यकता है। जिस पर ट्रेलर मालिक ने उसे 30 हजार रुपए दे दिए। ट्रेलर मालिक जसराज ने आरोप लगाया कि वह दूसरे दिन लवेरा पेट्रोल पंप पर गया तो ट्रेलर वहीं खड़ा था, लेकिन आरोपी चालक गायब था तथा वापिस लौट कर नहीं आया।