पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किश्तें नहीं जमा करवाने पर मामला दर्ज

किश्तें नहीं जमा करवाने पर मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| ग्रामन्यारां निवासी एक महिला ने ककलाना निवासी एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी पूर्वक उसका ट्रक खरीदकर फाइनेंस कंपनी की किश्तें जमा नहीं कराने और ट्रक को हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से सदर थाने में दर्ज मामले में ट्रक मालिक महिला न्यारां निवासी अमरी प|ी शंभूलाल ने उससे 22 सितंबर 2009 को ककलाना निवासी कूका पुत्र अल्लारखा ने ट्रक खरीदने का इकरारनाम किया था। इकरारनामे के अनुसार आरोपी ने उसे 1 लाख 48 हजार रुपए दिए थे तथा फाइनेंस कंपनी की बकाया 27 किश्तें जमा कराने का करार कर ट्रक कागजात कब्जे में ले लिए थे। ट्रक मालिक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने ट्रक कब्जे में लेने के बाद फाइनेंस कंपनी की एक भी किश्त जमा नहीं कराई और ट्रक हड़प लिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।