दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला
नसीराबाद| ग्रामलोहरवाड़ा निवासी एक विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सदर थाने में न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से दर्ज मामले में लोहरवाड़ा निवासी माया पुत्री श्रवण रैगर ने बताया कि उसका विवाह 20 मई 1993 को दुर्गालाल पुत्र बाबूलाल के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही उसका पति दुर्गालाल गाड़ी खरीदने के लिए उसके पीहर वालों से दो लाख रुपए लाने की मांग करता रहता था तथा उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था।