पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजगढ़ मंे छठ मेला 30 को

राजगढ़ मंे छठ मेला 30 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघसुरी| ग्रामपंचायत राजगढ़ स्थित मसाणियां भैरवधाम पर गुरूवार को मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में सुबह मां कालका की विशेष पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। भैरवधाम के अविनाश सैन ने बताया कि भैरवधाम पर नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित छठ मेला 30 सितंबर को भरेगा। वहीं मेले के दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी ध्वजारोहण के साथ ही मनोकामनापूर्ण स्तंभ की विशेष परिक्रमा चिमटी का वितरण किया जाएगा। वहीं इससे पूर्व भैरवधाम पर व्यवस्थाओं को लेकर नसीराबाद उपखंड अधिकारी जयप्रकाश नारायण की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक रखी गई। यहां भैरव भक्त मंडल के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी को धाम पर की जाने वाली व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों का मांग पत्र सौंपा। बैठक में नसीराबाद पुलिस उप अधीक्षक हरिप्रसाद सोमाणी, मुख्य उपासक चम्पालाल सैन, डॉक्टर शैलेंद्र लाखन, ठाकुर विष्णु प्रताप सिंह, ठाकुर विजय प्रताप सिंह शक्तिसिंह आदि मौजूद थे।