पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन| कस्बेमें कलश यात्रा के साथ रामकथा सत्संग के साथ शुरू हुई। पीसांगन श्रीराम मंदिर से 151 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई सत्संग स्थल पहुंची। इसके बाद महामंडलेश्वर योगीराज सिद्ध बाबा नरसिंह दास महाराज ने पोथी की पूजा अर्चना कर रामकथा दिव्य सत्संग की शुरूआत की गई। यह कथा तीन अक्टूबर तक चलेगी। कलश यात्रा में राधेश्याम साेनी, उपसरपंच लाल चंद प्रजापत, राजेंद्र प्रसाद वैष्णव आदि मौजूद थे।

बाघसुरी|नसीराबादमार्ग पहाड़ी पर स्थित देवरी माता के मंदिर पर गुरूवार को कलश शोभायात्रा निकालकर नौ दिवसीय गौ रामकथा गौ पुष्ठियज्ञ का शुभारंभ किया गया। नाथूलाल जाट ने बताया कि गौ राष्ट्र भक्त सत्य गोपाल महाराज के सान्निध्य में गुरूवार को दोपहर में कलश शोभायात्रा निकाल गई। जो नीमड़ी वाले बालाजी शुरू हुई और गांधी चौक, आखरिया, बस स्टैंड, श्रीराम हथाई से होकर देवरी माता के मंदिर पहुंची। इसके पश्चात कथा वाचक सत्य गोपाल महाराज के सान्निध्य में नौ दिवसीय संगीतमय गौ रामकथा का कलश पूजा अर्चना कर किया गया।