अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू
नसीराबाद| अग्रवालसमाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गया। उपाध्यक्ष अरूण ऐरन के अनुसार रविवार को समाज के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। डीएवी स्कूल के प्रागंण में रविवार को बच्चों के लिए मेढ़क दौड़, चम्मच दौड़, सामान्य दौड़, तीन टांग की दौड़, बोरी दौड़, स्लो साइकिल रेस तथा बालिकाओं के लिए मेंढक दौड़, चम्मच दौड़, तीन टांग की दौड़, बोरी दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई।