पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेलर की टक्कर से ग्रामीण घायल

ट्रेलर की टक्कर से ग्रामीण घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| बाईपासस्थित दिलवाड़ा पुलिया के पास रोड के साईड में खड़ा एक ग्रामीण ट्रेलर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हाे गया। जानकारी के अनुसार कानपुरा निवासी प्रधान पुत्र गोपाल जाट खेती के काम से अजमेर जाने के लिए दिलवाड़ा पुलिया के पास खड़े होकर मित्र की बाइक का इंतजार कर रहा था। इतने में उधर से गुजरे एक ट्रेलर ने रोड साइड में खड़े प्रधान के टक्कर मार दी। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रधान को राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां से उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ट्रेलर की टक्कर से घायल युवक।