- Hindi News
- सट्टे की पर्चियां काटते रंगे हाथों गिरफ्तार
सट्टे की पर्चियां काटते रंगे हाथों गिरफ्तार
नसीराबाद| लोधामोहल्ले में एक सटोरिए को सट्टे की पर्चियां काटते हुए सिटी थाना पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार लोधा मोहल्ला निवासी अशोक कुमार पुत्र छोटेलाल पुराने एलआईसी भवन के पास सट्टे की पर्चियां काट रहा था। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके पास से 280 रुपए नगद और सट्टे की पर्चियां बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।