पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाड़ी में डूबने से बालक की मौत

नाड़ी में डूबने से बालक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| ग्रामजसवंतपुरा में नाड़ी में डूबने से बालक की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार जसवंतपुरा निवासी आठ वर्षीय बालक मनोज पुत्र लालाराम दादी नौसर के साथ खेत पर जानवर चराने गया हुआ था। इस दौरान जानवरों को नाड़ी में पानी पिलाते समय बालक मनोज पांव फिसल गया और वह नाड़ी में जा गिर। जिसे ग्रामीणों ने तलाश कर नाडी में से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बालक की मृत्यु हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता लालाराम की रिपोर्ट पर संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।