फसल नष्ट करने पर मुकदमा दर्ज
रामसर| पुश्तैनीकृषि भूमि पर मूंग की फसल नष्ट करने रहीसा प|ी सलीम शाह ने आरोपियों के खिलाफ नसीराबाद सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने बताया कि 23 सितंबर को इकराम कुरैशी, फिरोज कुरैशी, रसीद शाह, गनीशाह, शेरू शाह, बफाती शाह, नासीर हुसैन शाह सभी ने एक राय होकर बशीर पंवार के ट्रैक्टर को लेकर आए और फसल को नष्ट कर दी। फसल नष्ट होने से 50 हजार का नुकसान हो गया तथा उसके हाथ पांव तोड़ने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।