पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िनर्वाचन के दूसरे दिन ही दो नए विधायकों ने ली शपथ

िनर्वाचन के दूसरे दिन ही दो नए विधायकों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। विधानसभा के विशेष सत्र में ही उप चुनाव में जीतकर आए दो नए विधायकों ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली। उप चुनाव का परिणाम आने के दूसरे दिन ही वे सदन में पहुंच गए। नसीराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुने गए रामनारायण गुर्जर और वैर से चुने गए भजनलाल जाटव को विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने शपथ दिलाई।
दोनों नए विधायकों को अध्यक्ष समेत सभी विधायकों ने बधाई दी। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच इस बात को लेकर चर्चा चल गई कि अब कांग्रेस मजबूत हो गई और भाजपा कमजोर। एक-दो सदस्यों ने तो इतना भी कहा कि सरकार अब भाजपा के विधायकों की भी सुनवाई करेगी, क्योंकि कई सदस्य उपचुनाव का परिणाम साथ लेकर आए हैं।