पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लोराइडयुक्त पेयजल से मुक्ति दिलाएं

फ्लोराइडयुक्त पेयजल से मुक्ति दिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसांगन| पीसांगनपंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान कमलेश कंवर पोखरणा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित की गई।

विकास अधिकारी गौतम चंद चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साधारण सभा की बैठक में नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर ने डार्कजोन से मुक्त करने, फ्लोराइडयुक्त पेयजल से निजात दिलाने तथा बीसलपुर पानी जल्दी लाने की पैरवी राज्य सरकार से करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य समुद्र सिंह ने यूरिया विद्युत कनेक्शनों पर सबसिडी दिलवाने, पंचायत समिति सदस्य बागे खां गोपाल गैना ने फसली ऋण काे ब्याज मुक्त करने तबीजी में सीमा ज्ञान करवाने का प्रस्ताव रखा। समिति की साधारण सभा की आखिरी बैठक में प्रधान पोखरणा ने सभी के सहयोग की प्रशंसा करते हुए भावुक हो गईं।