पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसीराबाद क्षेत्र के दोनों बीडीओ को हटाया

नसीराबाद क्षेत्र के दोनों बीडीओ को हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राज्यसरकार ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में आने वाली पीसांगन श्रीनगर पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को हटा दिया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने इन दाेनों बीडीओ के साथ-साथ प्रदेश के 92 बीडीओ को भी इधर से उधर किया है, लेकिन नसीराबाद क्षेत्र की पंचायत समितियों से बीडीओ हटाने को नसीराबाद क्षेत्र में हुई भाजपा की हार से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र के सरपंचों ने भाजपा की खिलाफत की थी, लेकिन अधिकारी उन्हें समझाने में कामयाब नहीं हो पाए। श्रीनगर पंचायत समिति के विकास अधिकारी मुरारीलाल शर्मा काे भरतपुर जिले की कामां पंचायत समिति में लगाया गया है, जबकि पीसांगन बीडीओ संपत गोदारा को जोधपुर जिले की ओसियां पंचायत समिति में लगाया गया है। इनके स्थान पर गौतमराम चौधरी को जैतारण, पाली से पीसांगन लगाया गया है। अनिल कुमार सोनी को मसूदा, अदित्या को भिनाय पंचायत समिति में विकास अधिकारी के पद पर लगाया गया है।