सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
भास्कर न्यूज|नसीराबाद
केंद्रीयजल संसाधन राज्यमंत्री सांवरलाल जाट ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वे निकटवर्ती गांव जसवंतपुरा के बाजार में सामुदायिक भवन और पाल के बालाजी मंदिर पर नवनिर्मित सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र राज्य सरकार ों द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब, ग्रामीण और दलितों को मिले सरकार की यही प्राथमिकताएं रहती है। कार्यक्रम के आरंभ में सरपंच प्रभुलाल जाट (कार्यवाहक) ने अतिथियों प्रो. जाट और अजमेर डेरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी का स्वागत किया।
सामुदायिक भवनों के लोकार्पण के अवसर पर डेरी अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार सदैव ही ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देती है और उसी का नतीजा है कि गांवों में सामुदाायिक भवन, सीमेंट सड़कों आदि का तेजी से निर्माण हो रहा है।
कार्यक्रम में शिवराज वैष्णव सातोलाव सरपंच, पूर्व सरपंच रामधन जाट, श्रीनगर युवा मोर्चा अध्यक्ष रामधन रावत, करण चौधरी, दिनेश तोतला, शिवराज ईतड़, धर्मराज वैष्णव, महेंद्र जाट आदि भी उपस्थित थे।
नसीराबाद. सामुदायिकभवन का उद्घाटन करते प्रो. जाट तथा उपस्थित ग्रामीण।