पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छावनी कर्मचारियों ने 17 किलो पॉलीथिन जब्त

छावनी कर्मचारियों ने 17 किलो पॉलीथिन जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| छावनीपरिषद के कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम अचानक छापे मारकर 17 किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त की और चार दुकानदारों के चालान किए। छावनी परिषद के वाटर फोरमैन सतीश कुमार, सफाई अधीक्षक आशीष कुमार और कर्मचारियों ने स्टेशन रोड और मुख्य बाजार में अचानक दुकानदारों, ठेलेवालों की जांच करते हुए 17 किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त की। सफाई अधीक्षक आशीष कुमार के अनुसार दुकानदारों गजानंद मगनलाल, जयकिशन सुंदरदास, दीपक अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल और पाटनी किराना के चालान किए और इनसे 17 किलो थैलियां जब्त कर चालान किए। सफाई अधीक्षक आशीष के अनुसार इन दुकानदारों पर 1 से 5 हजार रुपए तक का जुर्माना ठोका जाएगा, क्योंकि लगातार चेतावनी देने के बाद और पॉलीथिन पर प्रतिबंध होने के बाद यह दुकानदार इनका उपयोग कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...