पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक टैंकर की टक्कर में एक की मृत्यु, एक घायल

ट्रक-टैंकर की टक्कर में एक की मृत्यु, एक घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटामार्ग स्थित ग्राम लोहरवाड़ा के पास गुरुवार रात को एक ट्रक दूध के टैंकर की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहेला, शाहपुरा निवासी ट्रक चालक काना उर्फ शैतान पुत्र खेमा मीणा ट्रक में खाखला भरकर सरवाड़ से नसीराबाद की ओर रहा था। ग्राम लोहरवाड़ा के आगे ट्रक का संतुलन बिगड़ने से अचानक ट्रक पलट गया।

इसी दौरान ट्रक के पीछे रहा अजमेर डेयरी के दूध के टैंकर ने अचानक पलटे खाखले के ट्रक के टक्कर मार दी और टैंकर खेतों में जाकर गिर गया। दुर्घटना में ट्रक चालक काना उर्फ शैतान और ट्रक मालिक ग्राम मोहेला शाहपुरा निवासी छोटू पुत्र प्रकाश घायल हो गए। दोनों घायलों को थाने की 108 एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत के कारण अजमेर रैफर कर दिया गया। अजमेर अस्पताल में उपचार के दौरान चालक काना उर्फ शैतान की मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर सदर थाने के एएसआई नंदसिंह ने अजमेर पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शिवराज पुत्र छोटू की रिपोर्ट पर टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...