अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार
नसीराबाद| सदरथाना पुलिस ने ग्राम कालेड़ा जाटिया निवासी एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस के एएसआई नंदसिंह को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने कालेड़ा जाटिया पहुंचकर मन्नासिंह पुत्र कंवर सिंह रावत को रोककर जांच की तो उसके पास प्लास्टिक के कट्टे में भरे अवैध देशी शराब के 52 पव्वे मिले। जिस पर पुलिस ने शराब के पव्वों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।