शांतिभंग के आरोप में तीन गिरफ्तार
नसीराबाद| सदरथाना पुलिस ने तीन लोगों को झगड़ा करने पर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार ग्राम जाटिया निवासी दारासिंह पुत्र छोटूराम रावत, किशन सिंह पुत्र भंवरसिंह रावत और नाथू सिंह पुत्र भंवरसिंह रावत आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों व्यक्तियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।