अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन
रामसर| ग्राममोराझड़ी में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने अजमेर जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा नसीराबाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सूरजपुरा रोड पर नेपोली के रास्ते पर झाड़ाेल रोड पर ग्राम के लोगों ने 800 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस पर ग्रामीणों ने शीघ्र ही चरागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन देने में भागचंद प्रजापत, रामराज जाट, कालू प्रजापत, परसराम प्रजापत, रणजीत रेगर, महावीर आदि ग्रामीण मौजूद थे।