पुलिस की मुस्तैदी से गंभीर विवाद टला
सिटीथाना पुलिस की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्रवाई से शुक्रवार रात को नगर के गाड़ी मोहल्ला-रिसाला मंडी क्षेत्र में गंभीर विवाद टल गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक समुदाय के युवक के स्कूटर से दूसरे समुदाय की बाइक अड़ने से दोनों के बीच विवाद हो गया।
जो बाद में गंभीर स्थिति में बदल गया, लेकिन सिटी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले को निपटाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को गाड़ी मोहल्ला क्षेत्र निवासी उमरदीन के घर के बाहर उसकी बाइक खड़ी थी। इसी दौरान वहां से इसी क्षेत्र का नरेश खोरवाल स्कूटर लेकर निकल रहा था। जिसका स्कूटर उमरदीन की बाइक के अड़ गया और बाइक के स्क्रेच हो गया। जिसका आेलमा देने उमरदीन नरेश के घर गया तो वहां दोनों में कहासुनी हो गई। जो गंभीर विवाद में बदल गई। दोनों में हुई कहासुनी झगड़े का पता लगने पर दोनों पक्षों की ओर से कई लोग जमा हो गए। जिससे विवाद बढ़ने की संभावना हो गई, लेकिन इसी दौरान सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी अशोक मीणा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर उपस्थित भीड़ को तीतर-बितर किया और दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़कर थाने भिजवा दिया। जिससे विवाद टल गया और क्षेत्र में शांति हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों की समझाईश से सिटी थाने पर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। सिटी थाना पुलिस ने मामले में क्षेत्र के नरेश खोरवाल पुत्र रामपाल खोरवाल, प्रदीप पुत्र चौथमल तथा दूसरे पक्ष के जावेद पुत्र उमरदीन और उमरदीन पुत्र घसीटा को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।