पेड़ पर फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
मदनगंज-किशनगढ़| नयागांवस्थित पुलिया के पास रविवार शाम को एक युवक का शव खेत मेें स्थित पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले लिया। किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के अनुसार नयागांव निवासी मोटाराम गुर्जर (30) नसीराबाद हाइवे पर गाडियों में ग्रीस डालने, मरम्मत का काम करता था। रविवार शाम 4 बजे नयागांव पुलिया के पास खेत में गुर्जर का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।