मिनी ट्रक की टक्कर से जीप क्षतिग्रस्त
अजमेर-कोटाराजमार्ग पर घटियाली तिराहे के समीप रविवार शाम काे तेज गति से रही मिनी ट्रक ने सामने से रही एक जीप को टक्कर मार दी। इस घटना में जीप मे सवार पति-प|ी सहित सात जने घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सावर पुलिस एवं एंबुलेंस 108 ने तुरंत मौके पर पहुंची। वहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें से दो जनों की हालत गंभीर होने से उन्हें उपचार के लिए कोटा के लिये रेफर किया गया।
थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के चेता निवासी रामचन्द्र बैरवा(55)पुत्र छोटू लाल बैरवा, गिरीराज बैरवा पुत्र पन्नालाल बैरवा, रामदेव बैरवा पुत्र नेनका बैरवा,मदन पुत्र रामनारायण गुर्जर, बरदी (45)प|ी रामकिशन बैरवा निवासी फतेहपुरा, मुकेश पुत्र रामेश्वर गुर्जर एवं रामकिशन (55)पुत्र केसरा बैरवा निवासी फतेहपुरा जीप मे सवार होकर शनिवार को गांव से नसीराबाद के समीप राजगढ़ के मसाणिया भैरव धाम के दर्शन करने गए थे। रविवार को सभी राजगढ़ धाम के दर्शन करने के बाद जीप मे सवार होकर वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान सावर थाना क्षेत्र के घटियाली तिराहे के समीप देवली की तरफ से रहे मिनी के ड्राइवर ने जीप के टक्कर मार दी। इस घटना में जीप में सवार सभी लोग घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक भी अनियंत्रित होकर थोड़ी दूर जाकर पलट गया। इससे उसमें भरे आयुर्वेदिक दवाइयां के कार्टून टूट गए और दवाइयां बिखर गई। दुर्घटना के बाद मिनी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया और इस भीषण दुर्घटना मे रामचंद्र बैरवा का पांव टूटकर मुड गया और उसके सिर में भी गंभीर चोट आई है। इसी तरह रामदेव पुत्र नेनका बैरवा के भी सिर, हाथ-पांव में गंभीर चोटें आईं और उसके हाथ में फैक्चर होने से दोनों को उपचार के लिए कोटा रेफर कर दिया। शेष घायलों काे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त जीप एवं मिनी ट्रक जब्त कर लिया है और जीप चालक मुकेश पुत्र रामेश्वर गुर्जर की रिपोर्ट पर मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचारत घायल।
सावर. टक्करके बाद पलटी खाया मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त जीप।