पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधेड़ की हत्या का राजफाश

अधेड़ की हत्या का राजफाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूधियामोहल्ले के नुक्कड़ पर बने छावनी पार्क में 3 दिसंबर की रात पत्थरों से हुई अधेड़ की हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित 3 कंजर युवकों को गिरफ्तार किया है।

एसपी महेंद्र सिंह चौधरी ने हत्या का राज खोलते हुए बताया कि लॉरी रोड पर शराब के ठेके के सामने कच्ची बस्ती निवासी युवक राजन (20) पुत्र मूलचंद कंजर और बिरजू (25) पुत्र कैलाश कंजर की पहचान मृतक से शराब ठेके पास 3 दिसंबर को ही हुई थी। दोनों युवकों ने जब मृतक सरपुरा रामसर निवासी रामकरण गुर्जर (45) पुत्र बोदू के हाथों में चांदी के कड़े देखे तो उनकी नीयत खराब हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने रामकरण को ठिकाने लगाने की ठान ली। उन्होंने रामकरण को शराब ज्यादा पिला दी और उसे घुमाते-फिराते दूधिया मोहल्ले के नुक्कड़ पर ले आए।

छावनी पार्क में दोनों युवकों ने पहले कनपट्टी और सिर में पत्थर से वार करके रामकरण का काम तमाम कर दिया। इसके बाद उन्होंने हाथों से कड़े निकालने की कोशिश की। कड़े नहीं निकलने तो आरोपियों ने मृतक के हाथ नुकीले पत्थर से काटना शुरू कर दिया। युवक नशे में थे इसलिए एक हाथ तो उन्होंने कलाई के पास से काट कर कड़ा निकाल लिया। दूसरा हाथ युवकों ने कोहनी के पास से काटा और उसमें से कड़ा नहीं निकला तो युवक उसके हाथ को साथ ले गए।

एसपी के अनुसार दारू ठेके के सेल्समैन और एक 10 वर्षीय बालक ने जानकारी दी थी कि 2 कंजर युवक दिन में मृतक के साथ घूमते देखे गए थे। पुलिस ने कच्ची बस्ती में कंजरों के डेरे में पूछताछ की तो दोनों युवक हत्या की वारदात के बाद से गायब हो गए। पुलिस ने आरोपी युवकों को उनके रिश्तेदारों के गांवों, जयपुर, कोठपुतली, शाहजहांपुर, भीम, देवगढ़ आदि स्थानों पर दल भेजकर तलाशी ली लेकिन दोनों युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से चल चल देते थे। बुधवार को दोनों युवकों के लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को बलवंता चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच कच्ची बस्ती कंजरों के डेरे में रहने वाले रामकुमार पुत्र मोहन कंजर और सन्नू (45) प|ी मूलचंद कंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये दोनों भी वारदात में शरीक थे। ये चांदी के कड़ों के बंटवारे में भी हिस्सेदार थे। इसमें सन्नू तो आरोपी युवक राजन की मां है जिसने वारदात के बाद उसे छिपाने और कड़ों को ठिकाने लगाने में मदद