पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुर्जर या गैना: जीत के ताज का फैसला आज

गुर्जर या गैना: जीत के ताज का फैसला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके चार विधानसभा क्षेत्रों नसीराबाद (अजमेर), सूरजगढ़ (झूंझुनू), वैर (भरतपुर) और कोटा दक्षिण (कोटा) में उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सवेरे 8 बजे शुरु होगी। परिणाम मंगलवार दोपहर तक आने की संभावना है।

नसीराबाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की सरिता गैना अौर कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर के भाग्य का फैसला होगा। नसीराबाद रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक परिणाम जाने की उम्मीद है। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह देथा ने बताया कि मतगणना के लिए 11 टेबलें लगाई गई हैं। इनमें से 10 पर ईवीएम एवं एक पर डाक मतपत्रों की गणना होगी। मतगणना के 22 राउंड होंगे।

शेष| पेज 10





मतगणनाके प्रत्येक राउंड की सूचना उसी कक्ष में लगे कंप्यूटर पर दे दी जाएगी।

सुरक्षाके रहेंगे पुख्ता इंतजाम : देथाने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिन लोगों को पास जारी किए गए हैं वह व्यक्ति ही मतगणना स्थल पर प्रदेश कर सकता है। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट एवं तंबाकू समेत अन्य अवांछित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

मीडियासेंटर पर मिलेगी पल-पल की जानकारी

नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मीडिया सेंटर बनाया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक प्यारे मोहन त्रिपाठी को मीडिया सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। यहां प्रत्येक राउंड की जानकारी मिलती रहेगी।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर तथा उसके बाहर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। देथा ने बताया कि आरपीएससी के उप सचिव भगवत सिंह राठौड़, पीसांगन के उपखंड मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद सारस्वत, उपखंड मजिस्ट्रेट डॉ. राष्ट्रदीप यादव एवं तहसीलदार रामकुमार टाडा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

मतगणना के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर गजेंद्र सिंह रा