पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुर्जर या गैना...

गुर्जर या गैना...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुर्जर या गैना...

मतगणनाके प्रत्येक राउंड की सूचना उसी कक्ष में लगे कंप्यूटर पर दे दी जाएगी।

सुरक्षाके रहेंगे पुख्ता इंतजाम : देथाने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिन लोगों को पास जारी किए गए हैं वह व्यक्ति ही मतगणना स्थल पर प्रदेश कर सकता है। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट एवं तंबाकू समेत अन्य अवांछित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

मीडियासेंटर पर मिलेगी पल-पल की जानकारी : नसीराबादविधानसभा उप चुनाव की मतगणना के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मीडिया सेंटर बनाया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक प्यारे मोहन त्रिपाठी को मीडिया सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। यहां प्रत्येक राउंड की जानकारी मिलती रहेगी।

कार्यपालकमजिस्ट्रेट नियुक्त : नसीराबादविधानसभा उप चुनाव की मतगणना के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर तथा उसके बाहर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। देथा ने बताया कि आरपीएससी के उप सचिव भगवत सिंह राठौड़, पीसांगन के उपखंड मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद सारस्वत, उपखंड मजिस्ट्रेट डॉ. राष्ट्रदीप यादव एवं तहसीलदार रामकुमार टाडा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

यहरहेगी पार्किंग व्यवस्था : मतगणनाके दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मतगणना स्थल पर जाने वाले अधिकारियों के वाहन कॉलेज के गेट नंबर एक जो कि महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के पास में हैं से प्रवेश करेंगे और मुख्य भवन के पास पार्क किए जा सकेंगे। इसी प्रकार मतगणना में नियुक्त किए गए अन्य कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी अपने निजी वाहन गेट नंबर 2 जो रोडवेज केंद्रीय कार्यशाला के सामने स्थित है, से प्रवेश कर कॉलेज के सिविल ब्लॉक के पास पार्क कर सकेंगे।