सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, दो घायल
भास्कर न्यूज | किशनगढ़/श्रीनगर.
नसीराबादहाइवे पर श्रीनगर के बावड़ी गांव के निकट सोमवार को ट्रेलर की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के आगे अचानक मवेशी जाने से कार चालक ने ब्रेक लगाए और पीछे से रहे 10 चक्का ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे लोगों को श्रीनगर थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से जीप को सीधा कर निकाला। घायलों को जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। मरने वाले मार्बल व्यापारी है। श्रीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार सरगांव रामपुरा की ढ़ाणी का एक परिवार कार लेकर भीलवाड़ा रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। शाम 4 बजे नसीराबाद हाइवे स्थित बावड़ी गांव के पास तेज गति से जा रही कार के आगे दौड़ते हुए अचानक मवेशी गया। कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से तेज गति से रहा 10 चक्का ट्रेलर कार के पीछे जा घुसा। ट्रेलर की टक्कर से कार डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार किशनगढ़ के सरगांव निवासी उगमाराम गुर्जर (55) उसका भाई मंगलचंद गुर्जर (40) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कार में आगे बैठे थे। कार में पीछे बैठे हरी गुर्जर नारायण गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर श्रीनगर थाना एसएचअो दिनेश चौधरी, दीवान राजेश तिवारी सहित अन्य मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।