पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के अच्छे दिन

कांग्रेस के अच्छे दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद में कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर जीते

भास्कर न्यूज | जयपुर/नई दिल्ली/गांधीनगर

भाजपाके ‘अच्छे दिन’ हवा हो रहे हैं। उसको नौ राज्यों की 32 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सिर्फ 12 सीटें ही मिल पाई हैं। राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा से तीन सीटें-वैर, नसीराबाद और सूरजगढ़ छीन ली। भाजपा सिर्फ कोटा दक्षिण सीट ही बचा पाई।

सबसे खराब हालत उत्तरप्रदेश में हुई। यहां लोकसभा चुनाव में उसने 80 में से 73 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा से आठ सीटें हार गई। शेष| पेज 10







येसभी सीटें पहले भाजपा या उसके सहयोगी दल के पास थीं। यहां तक कि इस दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संसदीय क्षेत्रों-वाराणसी झांसी की विधानसभा सीटें भी पार्टी हार गई। वाराणसी की रोहनियां सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल के पास थी। चरखारी से खुद उमा भारती विधायक थीं।

चार महीने पहले मोदी लहर पर सवार होकर लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा ने राजस्थान और गुजरात में कांग्रेस को शून्य पर समेट दिया था। लेकिन इन दोनों राज्यों में भी उसे मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस ने राजस्थान-गुजरात में तीन-तीन सीटें भाजपा से छीन लीं। राजस्थान में चार और गुजरात में नौ सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। भाजपा के लिए राहत वाली खबरें सिलचर (असम) और बशीरघाट (पश्चिम बंगाल) से आई। वहां उसने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस से दोनों सीट छीनने में कामयाबी हासिल की। दस राज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 सितंबर को वोट डाले गए थे। छत्तीसगढ़ की एक सीट के नतीजे 20 सितंबर को आएंगे। लोकसभा उपचुनावों में नतीजा जस का तस रहा है। सिर्फ चेहरे बदल गए हैं। सपा ने मैनपुरी (यूपी), भाजपा ने वडोदरा (गुजरात) और टीआरएस ने मेडक (तेलंगाना) सीटों पर कब्जा बनाए रखा।

जहां-जहां गया, वहां पार्टी जीती: आदित्यनाथ

यूपी में हार को लेकर निशाने पर आए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा, \\\"मैंने लखनऊ और नोएडा में सभा की। दोनों सीटें भाजपा ने जीतीं। बाकी जगहों पर मेरी सभाएं नहीं होने दी गईं। सपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया। कैंपेन महत्वपूर्ण होता है। लेकिन नतीजे संगठन और टिकट वितरण पर भी निर्भर होते हैं।\\\'

विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘10