बालिकाओं को बताया स्वच्छता का महत्व
नसीराबाद|बालिका सीनियरसेकंडरी स्कूल में मंगलवार को कृमि नियंत्रण और हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुनीता यादव के अनुसार कार्यक्रम में कृमि और गंदे हाथों से फैलने वाले रोगों की जानकारी देकर स्वच्छता का महत्त्व बताया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और स्टाफ को कृमिनाशक दवा खिलाई गई और इसके फायदे बताए गए। प्रशिक्षिका हेल्थकेयर अभिलाषा साइमन जॉन ने हाथों को धोने का उचित तरीका बताया।