पायलट को श्रद्धांजलि
नसीराबाद| निकटवर्तीग्राम बलवंता के ग्रामीणों और कांग्रेसजनों ने मंगलवार को दिवंगत किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को श्रद्धांजलि दी। विधायक रामनारायण गुर्जर के नेतृत्व में पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, कुंदन फौजी, सुरेश, मोहम्मद हुसैन खान, सुवालाल, रघुवर, रूपनारायण गुर्जर, मुकेश गुर्जर, शिवराज, सहदेव आदि ने पायलट और दिवंगत पूर्व राज्यपाल गोविंदसिंह गुर्जर की सामुदायिक भवन में स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक गुर्जर ने कहा कि स्वर्गीय पायलट ने किसानों और गरीबों की भलाई के लिए जो काम किए वे हमेशा याद किए जाएंगे। गुर्जर ने पायलट के बताए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए गोविंदसिंह गुर्जर को भी प्रेरणा देने वाले नेता बताया।
नसीराबाद. पायलट को श्रद्धांजलि देते विधायक गुर्जर।