चेक बाउंस, 3 माह की कैद
नसीराबाद|अदालत नेचेक अनादरण के आरोपी को 60 हजार रुपए के जुर्माने और 3 माह के कारावास से दंडित करने के आदेश दिए हैं। एडवोकेट ललित नारायण मेहरा और नवाब कुरैशी के अनुसार 2007 में परिवादी ने 12 क्वार्टर निवासी विजय कुमार को 30 हजार रुपए उधार दिए थे। परिवादी ने राशि वापिस मांगी तो आरोपी ने उसे एक 30 हजार रुपए का चेक दिया जो बाउंस हो गया।