छावनीकर्मियों ने पागल बछड़े को पकड़ा
नसीराबाद|छावनीकर्मियों नेसोमवार को नागरिकों को परेशान कर रहे पागल बछड़े और गंदगी फैला रहे 5 सुअरों को पकड़ लिया। छावनी सफाई अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि नेताजी स्कूल के पास एक आवारा पागल बछड़ा लोगों को परेशान कर रहा था। सूचना पर छावनीकर्मियों ने पागल बछड़े को पकड़कर जंगल में ले जाकर बांध दिया। पशु चिकित्सक ने बछड़े को रेबीज से पीड़ित बताया। इसी प्रकार रामलीला चौक, स्टेशन रोड, पलसानिया रोड आदि क्षेत्रों में गंदगी फैला रहे 5 सुअरों को भी छावनीकर्मियों ने पकड़कर कांजी हाउस में बंद कर दिया। शाम को सुअरों के मालिकों ने 2500 रुपए जुर्माना भरकर उन्हें छुड़ा लिया लेकिन छावनी सफाई अधीक्षक गोयल ने सुअर मालिकों सहित सभी गौ पालकों को चेतावनी दी कि आवारा पशुओं के विरुद्ध ये अभियान जारी रहेगा पशुपालक अपने जानवरों को बांधकर रखे।