पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को काढ़ा पिलाया

छात्रों को काढ़ा पिलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| जनसेवा समिति और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ने नगर की कई स्कूलों के डेढ़ हजार छात्रों को स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया। वरिष्ठ चिकित्सक योगेश जोशी और समिति अध्यक्ष प्रवीण चंद गदिया ने बताया कि व्यापारिक स्कूल, रामसर चौकी स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल, मेजर कमलेश प्रसाद स्कूल, चौकड़ी मोहल्ला प्रा. स्कूल और आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल के 1500 बच्चों के साथ मंगलवार को 540 को भी आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। समाजसेवी बंशीलाल कुमावत, अभिषेक सैनी, ऋषभ जैन, और कंपाउंडर संदीप तिवाड़ी ने काढ़ा निर्माण और वितरण में सहयोग किया।

मुख्य बाजार स्थित परमार्थ औषद्यालय में भी 3990 लोगों को स्वाईन फ्लू बचाव का काढ़ा पिलाया गया।