पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोडा पोस्त शिविर में 60 की जांच, 6 लोग भर्ती

डोडा पोस्त शिविर में 60 की जांच, 6 लोग भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| स्थानीयराजकीय अस्पताल में मंगलवार से शुरू हुए डोडा पोस्त शिविर में पहले दिन 60 मरीजों की जांच कर 6 को भर्ती किया गया और अन्य को दवाई वितरित की गई। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. जगदीश माहेश्वरी के अनुसार डोडा पोस्त की नशामुक्ति के उपचार के लिए आयोजित इस शिविर में डॉ. पार्थ सिंह ने मंगलवार को 60 लोगों की जांच की जिसमें से 5 लाइसेंसधारी और एक अन्य को भर्ती कर लिया और शेष 54 लोगों को परामर्श एवं दवाई वितरित की गई। शिविर में चिकित्सालय के देवेंद्र चौहान एवं अन्य कर्मचारियों को विशेष सहयोग रहा। डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आगामी माह से डोडा पोस्त पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है इस हेतु इसका सेवन करने वाले लोगों को इसकी लत से मुक्ति दिलाने हेतु राज्य में नशामुक्ति शिविर आयोजित किए जा रहे है। स्थानीय अस्पताल में डोडा पोस्त नशामुक्ति शिविर 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।