माल रोड प्रतिबंधित करने का विरोध
भाजपाऔर योग मंडल सदस्यों ने माल रोड को नागरिकों के लिए प्रतिबंधित किए जाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। भाजपा मंडल महामंत्री और नवनिर्वाचित छावनी पार्षद योगेश सोनी, योग मंडल सदस्य रामनाथ टंडन, सत्यनारायण गोयल, विष्णुप्रसाद गोयल, द्वारका प्रसाद गोयल, अमीन मुन्ना खां और अजीत जैन ने मंगलवार को पटेल उद्यान के बाहर और स्टेशन रोड़ पर माल रोड के किनारे पर बड़े बड़े गेट और फैंसिंग लगाकर नागरिक क्षेत्र के लोगों की पैदल आवाजाही तक बंद करने की कार्रवाई का विरोध किया।
इस अवसर पर मौजूद छावनी अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ये सेना की सुरक्षा से संबंधित मामला है और इस बारे में कोई भी निर्णय छावनी बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर अनिमेष गांगुली ही कर सकते है। पार्षद सोनी के अनुसार उन्होंने ब्रिगेडियर गांगुली से फोन पर बात की और उन्होंने बुधवार सुबह मिलने का समय दिया है। पार्षद सोनी ने सिविल क्षेत्र के नागरिकों के लिए माल रोड को बंद किए जाने का विरोध करते हुए इसे अव्यवहारिक बताया है क्योंकि पटेल उद्यान के मैन गेट के बिल्कुल सामने फैंसिंग लगा देने से उद्यान की खूबसूरती ही खत्म हो जाने का आरोप लगाया है। पार्षद सोनी ने सिविल क्षेत्र के नागरिकों के लिए माल रोड को खुला रखने की मांग की है।
नसीराबाद। पटेल उद्यान के बाहर बनाया गया गेट।