पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवर नगदी चुराने, दूसरा विवाह करने का आरोप

जेवर नगदी चुराने, दूसरा विवाह करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद | ग्रामबाघसुरी निवासी एक ग्रामीण ने अपनी सहित तीन लोगों पर उसके घर से जेवरात नगदी चुराने और उसके साथ गाली गलौच कर धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सदर थाने में न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से दर्ज मामले में बाघसुरी निवासी कैलाश पुत्र रूपा भील ने बताया कि 20 दिसंबर 2014 को ग्राम हणुतियां पड़पड़ा निवासी अशोक पुत्र उगमा और कैलाश उसके घर आए और घर से सोने का मांदिलया, पायजेब, 10 हजार नगद चुरा कर और उसकी प|ी चांदा और पुत्र हंसराज को भी अपने साथ ले गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने ग्राम हणुतियां जाकर देखा तो उसकी प|ी चांदा अशोक के साथ प|ी के रूप में रह रही है। इसके बाद सभी आरोपी 31 दिसंबर को वापिस उसके घर आए और गाली गलौच कर उसके धमकी दी।