पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किश्तें नहीं चुकाने, ट्रेलर को खुद बुर्द करने का आरोप

किश्तें नहीं चुकाने, ट्रेलर को खुद-बुर्द करने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद | फाइनेंसकंपनी चोलामंडलम के प्रबंधक ने ग्राम मोडी निवासी तीन लोगों पर ट्रेलर पर ऋण लेकर उसकी किश्तें नहीं चुकाने और धोखाधड़ी पूर्वक ट्रेलर को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सिटी थाना पुलिस में न्यायिक इस्तगासे के माध्यम से दर्ज कराए मामले में कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि ग्राम मोडी निवासी सत्यनारायण चौधरी, लीला और शैतान ने ट्रेलर पर 16.50 लाख का ऋण लिया था, लेकिन आरोपियों ने ऋण लेने के बाद धोखाधड़ी पूर्वक ऋण की किश्तें नहीं चुकाई और ट्रेलर को खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।