पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेशी ठग से पूछताछ जारी

विदेशी ठग से पूछताछ जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइलपर मैसेज कर लॉटरी का झांसा देकर ठगी के आरोपी साउथ अफ्रीकन नागरिक से सिटी थाना पुलिस द्वारा बुधवार को भी पूछताछ की गई।

सिटी थाना प्रभारी अशोक मीणा ने बताया कि डीआईजी राठौड़ ने मंगलवार को साउथ अफ्रीकन ठग द्वारा रिमांड अवधि के दौरान बताए गए देहली और मुंबई के साथियों से पूछताछ के लिए दो टीमों का गठन किया था। इसमें से एक टीम मंगलवार को ही रवाना कर दी गई थी और एक टीम रवाना की गई। थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि विदेशी ठग से पूछताछ के बाद मामले में जांच के लिए वह स्वयं भी गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि आरोपी को धोखाधड़ी से फूलागंज मोहल्ला निवासी रीना करोती प|ी सुधीर करोती के मोबाइल पर एक करोड़ की लॉटरी जीतने का मैसेज कर लॉटरी के रुपए प्राप्त करने का लालच देकर विभिन्न खातों में 296500 रुपए जमा कराने के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने 7 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

आरोपी विदेशी नागरिक पीड़ित रीना देवी के परिजन की सूझबूझ से 6 फरवरी की रात को नसीराबाद पहुंचा था। उसी समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक डिजिटल बॉक्स, पासपोर्ट, नकली ब्लैक डॉलर और ब्लैक कागजों को डॉलरों में बदलने का केमिकल बरामद किया था।